अग्रवाल वैश्य समाज की सभा 26 को फरीदाबाद में

On: December 19, 2021 12:18 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेशस्तरीय आम सभा की बैठक 26 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे, कुसुम गार्डन, नजदीक सैक्टर-3, तिगांव रोड़, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में होनी निश्चित की गई है। बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन की युवा इकाई के रेवाड़ी जिलाध्यक्ष एड़वोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन के पिछले दो वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा कि जायेगी तथा इसके उपरांत भविष्य की रणनीति तैयार करते हुए संगठन के संविधान अनुसार प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया जाएगा।

https://www.best24news.com/?p=25303

नितेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पिछले दो वर्षों के दौरान सदस्यता अभियान व संगठन के कार्यों में विशेष योगदान देने वाले पदाधिकारियों तथा विभिन्न कार्यक्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले वैश्य बंधुओं को सम्मानित भी किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज पूरे प्रदेश में न केवल राजनीतिक बल्कि सभी प्रकार की सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता रहता है यह संगठन पूरे प्रदेश में समाज को एकजुट करने में व उनको आगे बढ़ाने में समय-समय पर अनेक प्रकार के आयोजन करता रहता है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now