Haryana: रेवाडी में युवक को पीट पीट कर तोडे हाथ पैर, बचाव में आई पत्नी की कनपटी पर लगाई पिस्तोल

On: March 6, 2023 12:10 PM
Follow Us:

रेवाडी: बदमाशो को पुलिस को बिलकुल भय नहीं है। गांव खोरी में कुछ युवक हथियार के बल पर घर में घुस गए। बदमाशो ने युवक हाथ पैर तोड दिए। बचाव में आई उनकी पत्नी पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी।बदमाश उनके पास से 10 हजार रूपए छीन ले गए।Haryana News: पारम्परिक त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाए: अरविन्द यादव

खोल पुलिस को दी शिकायत में गांव खोरी के रहने वाले हरविंद्र सिंह ने कहा है कि उनके भाई मोहन सिंह व भाभी उर्मिला देवी अकेले रहते है। शाम के समय उनके मोहन सिंह व उर्मिला देवी घर पर थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाला संदीप उर्फ चौटाला व उसका भाई राहुल, मंजीत उर्फ सापट घर में घुस गए।

आरोपितों में एक के हाथ में पिस्तौल और दो युवकों के हाथों में डंडे और रॉड थी। घर में घुसते ही तीनों ने मोहन पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने पिस्तौल दिखा कर मोहन की जेब से दस हजार रुपये भी छीन लिए।
Haryana : कोस्मेटिक सामान की आड में शराब की तस्करी
पीट पीट कर किया अधमरा: मोहन सिंह को एक युवक ने पकड़ लिया अौर दो युवकों ने डंडे व राड से बुरी तरह मारपीट की। मारपीट में मोहन के हाथ-पैर में फ्रेक्चर हो गए। मारपीट के बाद हमलावर घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए।

घायल जब वह सडक पर गिर गया तो आरोपितों ने स्विफ्ट कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोपितों ने बचाव के लिए आई उनकी पत्नी उर्मिला की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now