Rewari News: महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम होगी पहली प्राथमिकता: आईजीपी नाजनीन भसीन

On: July 4, 2025 4:44 PM
Follow Us:
Rewari News: महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम होगी पहली प्राथमिकता: आईजीपी नाजनीन भसीन

Rewari News : साउथ रेंज रेवाड़ी की आई नाजनीन भसीन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर और उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाए।

आईजी नाजनीन भसीन ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।Rewari News

हरियाणा स्टेट क्राईम पंचकुला से स्थानांतरित होकर आई नाजनीन भसीन, आईपीएस ने शुक्रवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित कार्यालय कार्यभार संभाल लिया है।आईजीपी नाजनीन भसीन 2007 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उनके पास आटीसी भोंडसी गुरुग्राम अतिरिक्त कार्यभार भी है।

बता दें कि पहले उन्होंने आइजीपी स्टेट क्राईम ब्यूरो पंचकूला, पुलिस आयुक्त सोनीपत, संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, एसपी रेवाड़ी, एसपी नूंह के तौर पर सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय के सभी मुलाजमान को मेहनत और लगन से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी मुलाजिम पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश अनुसार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करे।

ये रहे मौजूदल् कार्यालय पहुंचने पर एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी महेन्द्रगढ़ पूजा वशिष्ठ, एसपी पलवल वरुण सिंगला, एसपी नूंह राजेश कुमार, यादविन्द्र सिंह उप अधीक्षक कार्यालय व सभी शाखा इंचार्जों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। आज सुबह कार्यालय साउथ रेंज रेवाड़ी पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now