Rewari: जडथल मे महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का मामला दर्ज

On: June 14, 2023 7:10 AM
Follow Us:
शराबी ने की पुलिस को कॉल, जनाब सींमत मरा नहीं मारा गया है, जानिए क्या पूरा माजरा

Rewari, Best24News: जिले के गांव गांव जड़थल की ढाणी में मंगलवार को एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर जान दे दी. मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप है.Rewari

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. और दहेज हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

कसौला पुलिस ने बताया कि गांव जड़थल की ढाणी निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी गीता ने मंगलवार को घर में फंदा लगा लिया. जब तक परिजनो ने उसे देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. Rewari

सूचना पाकर गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतका के मायका पक्ष को इसकी जानकारी दी. जिला नूंह के तावडू से मायका पक्ष के लोग भी यहां पहुंच गए. मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now