Rewari News: भाड़ावास रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस लाइन चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी, जानिए अब कितना मिलेगा मुआवजा

On: February 20, 2026 8:00 PM
Follow Us:
OVERBRIDGE

Rewari News: रेवाड़ी शहर के भाड़ावास रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लाइन को चौड़ा करने के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की मुआवजा राशि दोगुनी किए जाने के निर्णय के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं कैंप कार्यालय पहुंचीं और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

 

लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह बड़ा कदम है। विधायक ने भी इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।Rewari News

बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं कैंप कार्यालय पहुंचीं और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं कैंप कार्यालय पहुंचीं और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि भाड़ावास रोड रेलवे फाटक पर बनाए गए ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान दोनों ओर की सर्विस लाइन लगभग समाप्त हो गई थी। इससे फाटक के आसपास स्थित पांच-छह कॉलोनियों के निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सर्विस रोड चौड़ीकरण के लिए सरकार से पैरवी कर लगभग 13.5 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे।Rewari News

प्रारंभिक प्रस्ताव में फाटक से शहर की ओर 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तथा फाटक से गांव भाड़ावास की ओर 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर तय की गई थी।हालांकि भूस्वामियों ने इन दरों पर जमीन देने से इंकार कर दिया, जिससे कार्य आगे नहीं बढ़ सका। कॉलोनीवासियों ने विधायक से दोबारा मिलकर समाधान की मांग की। इसके बाद विधायक ने पुनः सरकार के समक्ष मामला उठाया। अब सरकार ने दोनों ओर की दरों को दोगुना करते हुए शहर की ओर 60 हजार रुपये और भाड़ावास की ओर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की नई दरें निर्धारित कर दी हैं।

नई दरों की घोषणा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में संतोष और उत्साह का माहौल है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे और सरकार पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now