मोदी ने नायब सिंह सैनी को क्यों बनाया Haryana CM, जानिए क्या है खास वजह ?

On: March 13, 2024 12:11 PM
Follow Us:

जानिए 2014 भाजयुमो से सीएम तक का सफर

Naib Singh Saini  : हरियाणा में अचानक सीएम Haryana CM नोहर लाल के इस्तीफे के बाद आनन फानन में नायब सिंह सैनी को सीएम बनाने की एक बडी वजय सामने आए है। भापजा स्पेशल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुडे लोगो के प्रमोट करती है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का है पुराना कार्यकर्ता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह 1996 से हरियाणा भाजपा के संगठन में काम करते रहे हैं। 2002 में वह अंबाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री बने। भाजपा सीएम पद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है।

nayab saini

क्या होता है National Creators Award, कैसे होता है इसका चयन ?

जानिए कहां के है नायब सैनी
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला जिले के छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ। उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री ली। इसके बाद राजनीति में उतरे। परिवार में उनकी मां कुलवंत कौर, बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी हैं।

NAYAB SAINI CM 1

भाजयुमो से शुरुआत, मंत्री और सांसद रहे
2005 में नायब सैनी अंबाला में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बने। उसके बाद उन्हें पार्टी के किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी प्रमोट होकर अंबाला में भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष बन गए। 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया, जहां से वह विजयी रहे।

Alwar Lok Sabha : यादव वोटों के साधने के लिए ललित यादव पर दाव

मनोहर लाल के पहले कार्यकाल में वह 2016 में राज्यमंत्री बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें कुरूक्षेत्र सीट से उतारा। नायब सैनी को 6,86,588 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3,84,591 वोटों से हराया। भाजपा ने 27 अक्टूबर 2023 को उन्हें हरियाणा में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now