Haryana News: हरियाणा का नया DGP कौन होगा ? Suicide केस वाले शत्रुजीत कपूर का नाम टॉप पर

On: December 6, 2025 7:23 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में DGP नियुक्ति के लिए अफसरों का पैनल तैयार, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल मंजूर कर दिया है। अब इन अधिकारियों के अनुभव, योग्यता और सेवा रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई गई है। इसके बाद यह पैनल गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। पैनल में मौजूदा DGP शत्रुजीत कपूर का भी नाम शामिल है। DGP बनने के लिए कम से कम छह माह सेवा बचा होना अनिवार्य है।

वर्तमान DGP ओपी सिंह 31 दिसंबर को होंगे रिटायर

वर्तमान पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी, लेकिन केंद्र ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस वजह से नए DGP के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

पैनल में शामिल पांच अधिकारी

  1. शत्रुजीत कपूर (1990 बैच, जींद निवासी): अक्टूबर 2026 में रिटायर होंगे। फिलहाल छुट्टी पर हैं।

  2. संजीव कुमार जैन (1991 बैच, उत्तर प्रदेश निवासी): सितंबर 2026 में रिटायर होंगे। वर्तमान में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के डीजी हैं।

  3. अजय सिंघल (1992 बैच, रेवाड़ी निवासी): अक्टूबर 2028 में रिटायर होंगे। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के प्रमुख हैं।

  4. आलोक मित्तल (1993 बैच, प्रयागराज निवासी): जून 2029 में रिटायर होंगे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग निगम के एमडी हैं और राज्य के रजिडेंट कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

  5. अर्शिदर चावला (अंबाला निवासी): सितंबर 2027 में रिटायर होंगे। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक हैं।

शत्रुजीत कपूर की छुट्टी और अगली संभावनाएं

शत्रुजीत कपूर को IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बाद ओपी सिंह को DGP का कार्यभार सौंपा गया। माना जा रहा है कि शत्रुजीत कपूर को केंद्र में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है ताकि इस विवाद को आगे न बढ़ने दिया जाए।

पैनल में से UPSC तीन नाम चुनकर राज्य सरकार को भेजेगा। इनमें से एक को ही नए DGP के तौर पर चुना जाएगा। इस पैनल में अजय सिंघल और आलोक मित्तल का कार्यकाल सबसे लंबा बचा है, जबकि अर्शिदर चावला के पास भी 21 महीने बाकी हैं। इन सभी पर नजर रखी जा रही है क्योंकि कार्यकाल पूरी करने वाला अधिकारी ही आमतौर पर इस पद पर नियुक्त होता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now