WhatsApp यूजर्स की बल्ले बल्ले! अब आया ये नया बड़ा अपडेट

On: June 21, 2025 1:58 PM
Follow Us:
WhatsApp users are in for a treat! Now this new big update has arrived

WhatsApp : अगर आप OpenAi के ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपके इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इस्तेमाल करने का तरीका बदलने वाला है। ChatGPT ने करोड़ों WhatsApp यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर सिर्फ बोलकर ही WhatsApp के लिए अपनी मनचाही फोटो बनवा सकेंगे। इससे WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।WhatsApp

ChatGPT का यह फीचर पहले सिर्फ वेबसाइट और ऐप पर ही था, लेकिन अब इसे WhatsApp पर भी दे दिया गया है। आपको बता दें कि OpenAI ने WhatsApp पर मिलने वाले नए फीचर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। कंपनी के मुताबिक अब यूजर चैट के दौरान इमेज बनाने के लिए कमांड दे सकते हैं।WhatsApp 

कंपनी के मुताबिक कमांड मिलने के महज 2 मिनट के अंदर ChatGPT तस्वीर बना देगा। WhatsApp पर बनी फोटो की क्वालिटी भी बेहतर होगी। अगर आप WhatsApp में ChatGPT इमेज जेनरेशन टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपना OPenAI अकाउंट लिंक करना होगा। अगर आप अकाउंट लिंक नहीं करते हैं तो आप 24 घंटे में सिर्फ एक फोटो ही जेनरेट कर पाएंगे।

इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर न सिर्फ बोलकर सवालों के जवाब पा सकेंगे बल्कि बोलकर किसी भी तरह की फोटो भी बना सकेंगे। ChatGPT की मदद से आप किसी भी फोटो के बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।WhatsApp

WhatsApp पर ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप WhatsApp पर ChatGPT का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में +1-800-242-8478 सेव करना होगा। इसके बाद आपको OpenAI की ओर से दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपनी WhatsApp कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करना होगा और फिर आप ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं। अगर आप अमेरिका या कनाडा में रहते हैं तो आप इस नंबर पर कॉल करके भी ChatGPT से बात कर सकते हैं। अगर आप कॉल करते हैं तो आपको बता दें कि हर महीने की समय सीमा सिर्फ 15 मिनट होगी। WhatsApp 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now