Rewari:नंदरामपुर बास स्कूल में प्रवेश उत्सव पर तिलक लगाकर किया स्वागत

On: April 3, 2024 4:59 PM
Follow Us:
नंदरामपुर बास स्कूल में प्रवेश उत्सव पर तिलक लगाकर किया स्वागत

Rewari: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदरामपुर बास में प्रवेश उत्सव पखवाडे के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में हवन कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह व एपीएस सुंदर सिंह ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से पास हुए 78 बच्चों का स्वागत करते हुए दाखिला किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को तिलक लगाकर हुए मालापर्ण करके स्वागत किया।

नंदरामपुर बास स्कूल में प्रवेश उत्सव पर  तिलक लगाकर किया स्वागत
नंदरामपुर बास स्कूल में प्रवेश उत्सव पर तिलक लगाकर किया स्वागत

कार्यक्रम में नजदीक गांव के भटसाणा, ततारपुर,अलावलपुर के प्रमुख व्यक्तियों जिला पार्षद, सरपंच, पंच पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्राचार्य अजय सिंह यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी सभी गांव से आए व्यक्तियों का धन्यवाद किया तथा विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा दाखिला करवाने की अपील की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now