हरियाणा के 7 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

हरियाणा में 8 साल बाद इस बार एक महीने का सूखा
हरियाणा: मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में ये बदलाव हो रहा है। औसत अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री गिर गया। इसके साथ यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।

 

BARISH ALERT

रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। इस कारण से दिन के औसत तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में काफी बदलाव आएगा।हरियाणा में पंचायतों-नगर निकायों में ओडिट को लेकर आया बडा अपडेट

हरियाणा में 48 घंटे के बाद फिर से कोल्ड डे की शुरुआत हो गई है। अब 30 जनवरी से फिर हरियाणा के अधिकांश जिलों में बादल छाएंगें, साथ ही 5 फरवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

दो दिन की धूप से मिली थी राहत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों में धूप निकलने से दिन के समय राहत मिल रही थी। इसके साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखी गई थी। करीब एक माह बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर या इसके करीब पहुंचा था। शनिवार रात को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य के करीब रहा।इंतजार खत्म। इस दिन शुरू होगी Rewari में इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा

8 साल बाद इस बार एक महीने का सूखा

मौसम के इस बदलाव के कारण सूबे के कुछ जिलों में 30 जनवरी को भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 1 दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है।BHIWADI: अरावली विहार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

 

 

 

 

About Harsh Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 4 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट का ओथर हूँ। यहां राजनैतिक, समस्या व प्रेसनोट अपडेट करता हूं।

View all posts by Harsh Chauhan