मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: फिर बदलेंगे मौसम के तेवर, कई राज्यों में तेंज बारिश की चेतावनी

On: November 4, 2025 9:23 PM
Follow Us:

IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य क्षेत्रों के साथ-साथ म्यांमार और बांग्लादेश के तटवर्ती इलाकों में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई राज्यों में अस्थिर मौसम की स्थिति बनेगी।IMD Alert

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही, तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम ठंडा होने लगेगा।IMD Alert

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर रोडवेज ने घटाया इतना किराया

मौसम विभाग ने किया अलर्ट: एक बार फिर देश में मौसम बदलने वाला है। पूर्वोत्तर भारत में भी 5 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

तापमान में होगी गिरावट: मौमस विभाग के अनुसार उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बिजली गिरने और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। इन राज्यों में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारी नियुक्त

मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।IMD Alert

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now