Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। सावन का महीना शुरु होने से पहले ही बारिश की झड़ी लग चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि 21 जुलाई से फिर से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने बताय कि
मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। Weather Update
इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हलकी बारिश की संभावना है। Weather Update
परंतु 21 जुलाई रात्रि से मानसून फिर से एक्टिव हो जाने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
हरियाणा को छोड कई शहरों में आई बाढ: मौसम इस बार मेहरबान है। हरियाणा को छोडकर पडासी राज्यो में जमकर बारिश हो रही है तथा कई शहरो में बाढ आ रही है।
















