मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

 Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने दी दस्तक, बादलों के छाने के किसानों की उडी नींद, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 3, 2025 5:06 PM
Follow Us:
हरियाणा में गर्मी ने दी दस्तक, बादलों के छाने के किसानों की उडी नींद, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: हरियाणा में बार बार मौसम बदल रहा है। मौसम साफ होने के चलते तापमान में काफी बढोतरी भी हुई है। लेकिन गुरूवार को बादल छाए रहने से किसानों की नींद उडी हुई है। क्योंकि किसान फिलहाल फसलों की कटाई में लगे हुए है ऐसे में अगर मौसम बिगड जाता है तो उनकी सारी मेहनत बरबाद हो जाएगी। Weather Update

तापमान बढा, गर्मी ने दी दस्तक: एक बार फिर गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। हरियाणा की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इतना ही हरियाणा में भिवानी मे मौसम यानि सबसे गर्म रहा। आज हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा के 9 शहरों में 35 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गाय है।

यह भी पढ़ें  खुशखुबरी: 14 अप्रेल से इस स्टेशन पर भी रुकेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

4 अप्रैल तक खुश्क रहेगा मौसम: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने के आसार है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आशिंक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। Weather Update

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के इन जिलों में होगा मेट्रो का विस्तार, यहां बनेंगे 14 एलिवेटेड स्टेशन

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम: मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड वहीं गुरूवार को तो कई जिलों में बादल छाए रहे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के ने बताया कि हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने के आसार है।

चलेगी तेज हवाएं: मौमस बदलने के चलते अब दो दिन तक बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आशिंक बादल छाए रहगें।

यह भी पढ़ें  Hisar News: हरियाणा के छोरे रोहित नेहरा ने थाईलैंड में जमाई धाक, मैडल जीतकर लहराया परचम

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now