मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Update 08 June 2025: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखे IMD का ताजा पूर्वानुमान

On: June 7, 2025 8:44 PM
Follow Us:
Weather Update 08 June 2025

Weather Update 08 June 2025: देशभर के मौसम लगातार करवटे बदल रहा हैं। IMD के ताजा पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इलाकों में एक बार फिर गर्मी का कहर देखने की मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना हैं। कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है। आइये जानते हैं कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में तेज धूप के साथ ही शहर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार से दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों तक शहर का तापमान लगातार बढ़ने वाला है।

NCR में कल का मौसम :
NCR के अधिकतर शहरों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। IMD ने अगले कुछ दिनों के दौरान NCR के शहरों में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें  Anganwadi News: आंगनवाड़ी केन्द्रों को लेकर बड़ी खबर! सरकार ने जारी किए नए आदेश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और सोनीपत समेत कई शहरों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में कल का मौसम:
हरियाना में मानसून से पहले तपिश बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून को ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जबकि 8 जून को भी इसमें वृद्धि होगी। इसके अलावा 9 और 10 जून को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है।

पंजाब में कल का मौसम :
पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। IMD की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। यह अचानक बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी की चेतावनी दे रही है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जून से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें  Wrestling Dangal: नेहरूगढ़ में बाबा काला मुंह वाला मंदिर में मेला व कुश्ती दंगल 14 को

UP में कल का मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूर्वी UP के अधिकतर जिलों में चार दिनों तक गर्मी सताएगी। इसके बाद सप्ताह के मध्य में यानी 11 जून से मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। IMD ने राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत पूर्वी यूपी के जिलों में 11, 12, 13 जून को आंधी- तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कल का मौसम :
IMD के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। इसके अलावा 30-40 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें  Expressway: राजस्थान में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 6906 करोड रुपए से होगा तैयार, इन गांवो की बल्ले बल्ले

राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने वाला है। बीकानेर और शेखावाटी के इलाकों में 8 से 10 जून को हीटवेव और तेज धूलभरी हवाएं चलने की बहुत संभावना है।

बिहार में कल का मौसम :
बिहार में एक पखवाड़े से भी कम समय में मॉनसून 2025 दस्तक दे सकता है, जबकि इससे पहले रविवार (8 जून) को मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और उत्तर-पूर्व भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार की हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तरी इलाकों में बारिश भी देखी जा सकती है। इन इलाकों में बारिश का दौर 4-5 दिनों तक बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम:
हिमाचल प्रदेश में 8 , 9 और 10 जून को भी मौसम साफ बना रहेगा। इन दिनों तेज धूप और गर्मी पड़ने के आसार हैं। इससे पहले प्रदेश में मौसम साफ रहा और शनिवार को भी धूप खिली है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now