मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का कैसा रहेगा मौसम

On: February 17, 2026 4:00 PM
Follow Us:
Weather Alert

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। वहीं अगले दो दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है।

यहां होगी बर्फबारी: मौसम विभाग ने बातया कि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को यहां के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा में अब इन बच्चों को मिलेगी पेंशन, जा​निए क्या करना होगा ?

 

मैदानी इलाकों में गर्मी की आहट के बीच राहत और आफत दोनों की खबर है। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty winds) चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिल्ली में भी 17 और 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।Weather

 

 

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, आदेश जारी

किसानों के लिए जरूरी सलाह
तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण फसलों पर असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के किसानों के लिए सलाह है:

गेहूं, सरसों और चने की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की और बार-बार सिंचाई करें। मिट्टी की नमी बचाने के लिए मल्चिंग का प्रयोग करें। तेज हवाओं और आंधी के अलर्ट को देखते हुए सब्जियों और फलों के पौधों को सहारा दें ताकि वे गिरें नहीं।

यह भी पढ़ें  Missing College Student: नारनौल में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा लापता, फोन करके मां को कहा मेरा पीछा मत करना

गर्मी दिखाएगी तेवर: मौमस विभाग ने बताया कि फरवरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक रात के तापमान (न्यूनतम तापमान) में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।Weather

हालांकि, दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी। गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी दिन का पारा सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर रहेगा।Weather

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now