Weather: हरियाणा दिल्ली व एनसीआर व आस पास के इलाकों में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं और कई शहरो हल्की बारिश भी हो रही है।
अप्रैल में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन मई की शुरुआत में यह 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। ऐसे मौसम ने लोगों को चैन की सांस लेने का मौका दिया है। बरसात के चलते पिछले कई दिनो से लोगो को हीट वेव से राहत मिली हुई है।
फिर बदला मौसम: मौसम विभाग ने बताया है कि आगे एक बार मौसम बदलने वाला है हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। शाम तक यह रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली में ऐसा ही राहत भरा मौसम बना रहेगा। कल यानि 9 मई को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है जिसको लेकर पीला अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 10 मई को भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलने वाली है।
फिर बदला मौसम‘ एक बार फिर दिल्ली में मौमस बदल गया है। बता दे कि बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 4:30 बजे के बाद दिल्ली के उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व इलाकों में कई जगह तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दे कि अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था।
मौसम विभाग बताया कि आगमाी 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। इसके बाद बार फिर दिल्ली हरियाणा व एनसीआर व आस पास के इलाकों में मौसम फिर से बदल सकता है। क्योंकि आजकल पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले तीन से चार दिन तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

















