मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बूंदाबांदी से हुई कड़ाके की ठंड, जानिए आपके शहर का मौसम

On: January 9, 2026 9:55 AM
Follow Us:
WEATHER

Weather Alert: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में दिखाई दे रहा है। ठंड और कोहरे ने पूरे राज्य को अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट किया हुआ है। वही शुकवार सुबह सुबह हुई बूंदा बूंदी एक बार फिर ठंड चरम सीमा पर पहुंच गई है। शुक्रवार को कई जगह सुबह सुबह बारिश हुई।Weather Alert

सुबह- शाम ठिठुरन बनी: पिछले तीन चार से ठंड तेजी से बढती जा रही है। हालांकि दिन में निकली धूप से आमजन को कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से नीचे है। इसी कारण सुबह- शाम ठिठुरन बनी हुई । ।मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 13 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें  Political News Haryana: जेजेपी ने किया संगठन विस्तार, जानिए किसकों क्या मिली जिम्मेदारी

हिसार में गिरा तापमान: हरियाणाा राज्य में हिसार शहर का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. गुरुवार को हिसार जिले का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा है। वही, एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है।Weather Alert:

यह भी पढ़ें  Sohna Dharuhera Palwal Highway: अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटेगा या बचेगा

 

किसानों के लिए मौसम मिला- जुला है। धूप फसलों के लिए अच्छी है, लेकिन सुबह का पाला नुकसान कर सकता है। हालाकि इस बार दिसंबर में बारिश नहीं होने से जनवरी में ज्यादा बारिश कर उम्मीद है।वातावरण में नमी अधिक होने के कारण ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. साथ ही, उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now