Weather Alert: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। यानि एक बार फिर कई इलाकों में बादल छाने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।Weather Alert
बता दे हरियाणा में फिलहाल अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा है। बादल छाने और हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के दायरे में बना रहने की संभावना है।Weather Alert
जानिए किन जिलों में बढेगी ठंड‘ बता दे कि अब राजस्थान की सीमा से जुड़े हरियाणा के जिलों में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जानिए कितना रहेगा तापमान: बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 7.5, नारनौल में 8.0, सिरसा में 8.0 और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। करनाल और सोनीपत के तापमान भी 8 डिग्री के आसपास पहुंच गए हैं, जिससे रात और सुबह के समय सर्दी का प्रभाव और अधिक महसूस किया जा रहा है।मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के दायरे में बना रहने की संभावना है।

















