Weather Alert: हरियाणा में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक जिलो में झमाझम बारिश हुई। इतना ही नही बारिश और तूफान ने जमकर कर कहर मचाया। तूफान के चलते पडे गिरने से कई वाहन क्षतिग्रसत हो गए। बता दे कि शुक्रवार को सोनीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, नूंह, यमुनानगर और कैथल में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
Monsoon Latest Update: इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई को दस्तक दे सकता है, जो 1 जून से चार दिन पहले है। हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है।
फरीदाबाद में बडा हादसा टला: बता दे कि हरियाणा में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया जिसके चलते बारिश के साथ आंधी भी चली जिसमें एक पेड़ सड़क पर चल रही कार के ऊपर आ गिरा। बता दे कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कार में दो बच्चे भी सवार थे। अंधड के चलते फरीदाबाद में ही आंधी के कारण एक घर की छत भी गिर गई। जिससे काफी नुकसान हो गया। Weather Alert

बारिश का कहर: फरीदाबाद में बारिश और तेज हवाओं के कारण दो जगह हादसे हुए। नंगला एनक्लेव पार्ट 2 में तो तेज आंधी के कारण घर की छत ही गिर गई। इसी घर के नीचे एक कार खड़ी थी। छत का पूरा मलबा इसी कार के ऊपर गिर गया, जिसके कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।Weather Alert
किया था पहले ही अलर्ट: बता दे कि मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल में आकाशीय बिजली, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया था। इतना ही नहीं हरियणा के जींद, कैथल, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ीकरनाल, रोहतक, सोनीपत, , फरीदाबाद में यलो अलर्ट है।Weather Alert
तीन दिन बारिश का अलर्ट: हरियाणा में बारिश का तीन दिन का अलर्ट बताय गया गया है। मौसम विभाग ने बताय कि हरियाणा व एनसीआर में 17 से 19 मई तक बारिश के आसार है















