Weather Alert: ठंड ने फिर दी दस्तक, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन केवल कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे कोहरा छाने लगा।
Haryana weather update: मौसम विभाग ने हरियाणा में अलर्ट जारी किया! इन जिलों में पड़ेगी तीव्र सर्दी

Weather Alert: हरियणा में तेजी से मौसम बदल रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इतन ही नहीं एक मौमस विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड बनी रहेगी और दूसरे पखवाड़े में मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

सोमवार सुबह हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। सिरसा के रानियां और डबवाली में घना कोहरा छाया रहा, जबकि पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्का कोहरा देखा गया। कोल्ड वेव के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 1 फरवरी को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन केवल कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे कोहरा छाने लगा।

Weather Alerts: कल हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..!
फरवरी में लगातार बदलेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि फरवरी के महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिनमें से केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा, लेकिन 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को यह फिर से सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

फिर बढेगा ठंड का कहर: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी के पहले पखवाड़े में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास रहेंगे। हालांकि, फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

फरवरी के अंत तक तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे ठंड से राहत मिलने लगेगी।

5 फरवरी तक बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 फरवरी और 15 फरवरी को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि रात का तापमान सामान्य बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम

हरियाणा में फरवरी के महीने में कुल 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिनमें से 2 कमजोर रहेंगे और 3 फरवरी, 11 फरवरी व 15 फरवरी को होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है।

डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। हालांकि, कुछ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की ठंड बनी रह सकती है।