Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने दिया संकेत, इस दिन शुरू होगा लू का अलर्ट

On: April 4, 2025 8:30 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: सर्दी हो या गर्मी राजस्थान में मौसम दूसरे राज्यों से हमेशा कुछ अलग ही रहता है। राजस्थान में दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम असामान्य बना हुआ।

इसी के चलते हवाओं ने बढ़ती गर्मी से कई दिनो से कुछ राहत दी। लेकिन मौसम विभ्ज्ञाग ने अलर्ट किया है पश्चिमी विक्षोभ 4 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है। यानि कल से लू का कहर शुरू हो जाएगा।Rajasthan Weather

विक्षोभ समाप्त होने के बाद पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। नतीजतन तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। बाड़मेर में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सीकर 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

 

येलो अलर्ट जारी: मौमस विभाग ने बताया कि 5 से 6 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान के कोटा बूंदी जयपुर अलवर और अन्य क्षेत्रों में शुष्क मौसम की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए संभावित लू के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

अजमेर अलवर जयपुर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में पिछले दो दिनों में तापमान में वृद्धि देखी गई है। माउंट आबू 30.0 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा रहा। पूरे राज्य में आर्द्रता का स्तर 20 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

बीकानेर बाड़मेर जोधपुर और जैसलमेर समेत राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी इलाकों में 6 और 7 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now