IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें कब एक्टिव होगा मॉनसून

On: June 22, 2025 8:48 PM
Follow Us:
IMD Weather Forecast: There will be heavy rain in these states including Delhi-NCR, know when the monsoon will be active

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में यानी 24 जून तक दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

आईएमडी के मुताबिक मानसून अब तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, जम्मू के अधिकांश इलाकों और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। आने वाले 48 घंटों में यह राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों तक भी फैल जाएगा।

अगले चार दिनों में यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों यानी 22 से 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात में 22 जून को और मध्य प्रदेश में 23-24 जून को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में भी अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद के चार दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियों पर प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में हुई झमाझम बारिश

IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और गुजरात में कुछ स्थानों पर बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश दर्ज की गई.

इसके साथ ही मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, कोंकण, अंडमान-निकोबार और गंगा के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ 60 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी रिपोर्ट सामने आई हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और राज्य प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now