मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, दो दिन होगी झमाझम बारिश

On: February 5, 2026 9:24 PM
Follow Us:
WEATHER

IMD Alert: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दिन के समय खिली धूप लोगों को सर्दी से राहत दे रही है, लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को सर्दी और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है।

दो दिन बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा, खासकर 9 और 10 फरवरी को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग का कहना है कि 10 फरवरी तक प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बना रहेगा। इसके चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। IMD Alert

यह भी पढ़ें  Rewari: तेल पाईप लाईन मे सेंघ लागने वालो की अब खैर नहीं, पुलिस ने संभाली बागडोर

हरियाणा में रातें अभी भी काफी ठंडी बनी हुई हैं। बीते दिन सुबह दर्ज किए गए मौसम आंकड़ों के अनुसार हिसार हरियाणा का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय ठिठुरन का सामना करना पड़ा। IMD Alert

इन दिन बदलेगा मौसम: पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 और 7 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। दिन में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें  Public Holiday : पंजाब में 30 मई की सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

जानिए कहां कहां होगी बारिश : मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव आएगा। 9 फरवरी की रात से लेकर 10 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम में आएगा बडा बदलाव: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को भी अपनी फसलों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। कुल मिलाकर फरवरी के पहले पखवाड़े में हरियाणा का मौसम बदलता हुआ नजर आएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now