मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: हरियाणा में बढने लगा गर्मी का सितम, जानिए अब किस दिन होगी बारिश

On: June 7, 2025 10:42 PM
Follow Us:
weather

IMD Alert: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर हरियाणा के सिरसा और रोहतक जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। तेजी से बढ रहे तापमान को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया है।

लू का कहर: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 9 जून से प्रदेश के कई हिस्सों, विशेष रूप से राज्स्थान की सीमा से सटे क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। यानि हरियाणा में फिर से हीट वेव अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें  यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेडा में बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुति

 

विशेषज्ञों ने बताया कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं हरियाणा के मौसम को और गर्म करेंगी। इतना तेजी से बढने से लोगों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

मौसम रहेगा शुष्क, लू से बढ़ेगी परेशानी: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से तापमान में तेजी देखी जा सकती है. 9 और 10 जून को लू का प्रभाव और बढ़ेगा, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

लू का प्रभाव: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जैसे जिलों में लू का खतरा है।

यह भी पढ़ें  ऑपरेशन ट्रैक डाउन के चलते रेवाड़ी में बडी कार्रवाई: 20 दिन 179 अपरोधी गिरफ्तार

मौसम का रुख: शुष्क और गर्म, तापमान 9 और 10 जून को और भी बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य चेतावनी: तेज गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की आवश्यकता है, जैसे पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचाव और हल्के कपड़े पहनना।

मानसून का आगमन: मानसून अपने निर्धारित समय 28 जून को दस्तक देगा और 3 जुलाई तक पूरे हरियाणा में फैल जाएगा। इसके पहले 15 से 20 जून के बीच प्री-मानसून बारिश की संभावना है।IMD Alert

इन शहरों हीट वेव अलर्ट’ मौमस विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनो लू अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जैसे जिलों में लू के प्रभाव की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें  Big Accident in Haryana: फिरोजपुरा झिरका में बडा हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

मानसून की दस्तक में अभी देरी: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून अपने निर्धारित समय पर 28 जून को दस्तक देगा और 3 जुलाई तक पूरे राज्य में फैल जाएगा. इससे पहले, 15 से 20 जून के बीच प्री-मानसून बारिश की संभावना है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now