मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: हरियाणा में गर्मी से राहत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी अपडेट

On: September 28, 2025 2:47 PM
Follow Us:
smoke

IMD Alert: हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते राज्य में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे आ सकता है। वहीं, दिन का पारा भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

तापमान में होगी गिरावट: हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान पर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके चलते दिन का तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30-32 डिग्री तक पहुंच सकता है।IMD Alert

यह भी पढ़ें  Rewari: मिशन बुनियाद में 225 विद्यार्थियों का चयन, इनको मिलेगी मुफ्त कोचिंग

शनिवार को करनाल और पलवल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री तक गिरा। नूंह में रात का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हल्का स्मॉग भी देखने को मिला: रविवार को सुबह सुबह मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में हल्का स्मॉग भी देखने को मिला। अंबाला में रविवार सुबह स्मॉग की हल्की परत छाई रही। विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश वाले क्षेत्रों में नमी और धुएं के मिश्रण से सुबह के समय स्मॉग की स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा अपडेट, सिर्फ इनकों को ही मिलेगी तीसरी किस्त

जानिए किस शहर में हुई कितनी बरसात: बार हरियाणा में मानसून ने सामान्य से ज्यादा बरसात दी है। 1 जून से 24 सितंबर तक राज्य में औसतन 413.7 मिमी की बजाय 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से करीब 38% अधिक है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1116.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सिरसा सबसे कम बारिश वाला जिला रहा जहां केवल 346.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now