Heat: गर्मी ने दिखाए तेवर, रहे सावधान

heat

रेवाड़ी: Heat  के तेवर प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। जिले में शुक्रवार इस मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 42 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था।

 

पिछले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 19.5 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को सुबह से देर शाम तक तपिश झेलनी पड़ी। इससे इंसान के साथ जीव जंतु भी प्रभावित हुए।


तेजी से बढ रहा है तापमान:
21 मई 42
20 मई 41
19 मई 42
18 मई 41.2
17 मई 40
16 मई 40.5
15 मई 39.0


तरल पदार्थों का करे सेवन: बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप में निकलने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर निकलना पड़े तो सूती के कपड़े पहनकर, सिर पर टोपी या तौलिया से ढककर रहें। 20 मिनट से आधे घंटे के दौरान पानी पीते रहना चाहिए।

 

दूषित पानी से डायरिया होने का खतरा रहता है। इसलिए पानी छानकर या उबालने के बाद ठंडा करके पीना चाहिए। नींबू पानी, तरबूज आदि का सेवन करते रहना चाहिए। गर्मी के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। तेज धूप से अंदर आ रहे हैं तो तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, पांच से दस मिनट इंतजार करना चाहिए।