मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

On: August 3, 2025 9:09 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Heavy rain alert in these districts of Haryana, 37% more rain has occurred so far

Haryana Weather Update: हरियाण में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे साफ है कि रक्षाबंधन तक मानसून का असर बना रहेगा। यानि बारिश का दौर नही खत्म नही हुआ है।

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जैसी परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।Haryana Weather Update

यह भी पढ़ें  Election: हरियणा में शहरी निकाय चुनावों का बजा बिगुल

इन जिलों में होगी बारिश: बता दें कि मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 अगस्त को फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी और पलवल सहित 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इसके बाद 4 अगस्त को भी हरियाणा के कई हिस्सों में बरसात जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

चलेगी तेज हवा: 5 अगस्त को ठंडी हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो जाएगा। वहीं 6 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। इस दिन तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 7 अगस्त को बादल तो बने रहेंगे, लेकिन बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नंदू गौशाला धारूहेड़ा में मकर संक्राति पर होगा सम्मान समारोह

मौसम विभाग ने बताया कि कि 9 अगस्त तक हरियाणा में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की कोशिश करें। लगातार बरसात से किसानों को भी फायदा होने की उम्मीद है, जबकि शहरों में प्रशासन को जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now