Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हरियाणा के सभी जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के बारें में…
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे खिसककर कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। ऐसे में 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम रहने की संभावना है।Haryana Weather
डॉ. खीचड़ के अनुसार, हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर — और दक्षिणी जिलों — महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल — में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान
10 सितंबर
हल्की बारिश संभावित: पंचकूला, यमुनानगर (ज्यादातर क्षेत्रों में), अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल (कहीं-कहीं)।
मौसम साफ: जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद।
11 सितंबर
पंचकूला और यमुनानगर में व्यापक बारिश की संभावना, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में बिखरी हुई हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान है।Haryana Weather
12 सितंबर
बारिश संभावित (ज्यादातर क्षेत्र): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर
हल्की बारिश (कहीं-कहीं): कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत















