Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले ली है। सोमवार सुबह हरियाण के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित हुए। पिछले कई दिनों के बाद पहली बार दिनभर सूर्य देवता गायब रहे। यानि ठंड के चलते बादल छाए रहे तथा धूम नहीं निकली।Haryana Weather Alert
ठंड का येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं, जिसका सीधा असर कोहरे की तीव्रता पर पड़ेगा।Haryana Weather Alert
इन जिलों में रहा कोहरे का कहर: बता दे हरियाणा के सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल समेत जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कई इलाकों में दृश्यता 5 मीटर से भी नीचे चली गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।Haryana Weather Alert
कोहरा छाया रहा: मगलवार को भी मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं, जिसका सीधा असर कोहरे की तीव्रता पर पड़ेगा।
रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी (AWS) में राज्य का सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ जरूर रहा, लेकिन ठंड से अभी राहत नहीं मिली है।Haryana Weather Alert
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में बढ़ी नमी के कारण हरियाणा में आगामी तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना से अति घना कोहरा छाया रह सकता है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े तक ठंड का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर कमजोर पड़ने लगेंगे।Haryana Weather Alert
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।Haryana Weather Alert
?
















