Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही 10 व 11 अप्रैल से वर्षा होने की संभावना है। बता दे कि यह बदलाव दो दिन तक रहेगा। मौसम विभाग का कहना है वीरवार और शुक्रवार को प्रदेशभर (Haryana Rain) में 12 से ज्यादा शहरो में आंधाी के साथ झमाझम बारिश होगी।
तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं: मौसम परिवर्तन के चलते तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार रात से हवाओं में तेजी से बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दो दिन तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिकतम तापमान जो तेजी से बढ़ रहा है वह कम होने की उम्मीद है।इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी और तापमान दोबारा से ऊपर जाएगा।
विज्ञानियों की मानें तो ऐसा तापमान हमेशा अप्रैल माह के अंत तक पहुंचता है। इस बार गर्मी भी जल्द आने से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लू की चपेट में आने से मरीज भी बढ़ रहे हैं। बिजली की मांग भी बढ़ी है।
जानिए कहां होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 10 व 11 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला आदि कई जगह पर वर्षा होने की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश के बाकी जिलों पर भी होगा। 11 अप्रैल को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद आदि जिलों में वर्षा हो सकती है।

















