Best 24 News , नई दिल्ली। Haryana Weather: पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, लगातार बढ़ रहे क्रंकीट के जंगलों के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। बात अगर राजस्थान की करें तो यहां सूर्य देव अभी से आग बरसा रहे हैं। जेसलमेर-बाड़मेर से अभी से पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 14 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
रविवार को भोपाल का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 से 42.2 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में लू चलने की संभावना है तथा पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Haryana Weather वहीं, उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और हीटवेव चलने की आशंका है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है।
Haryana Weather: पूर्वोत्तर राज्यों में ओले गिरने के आसार
रविवार को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में सोमवार को हीटवेव चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। Haryana Weather
सोमवार को केरल, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में बारिश हो सकती है। आंध्र और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर) के कुछ हिस्सों में ओले गिरने के भी आसार है।

















