मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: शीतलहर का अलर्ट, बर्फीली ठंड से दिल्ली एनसीआर हरियाणा के लोग कांपे , जाने कल कैसा रहेगा मौसम?

On: January 12, 2026 5:42 PM
Follow Us:
शीतलहर का अलर्ट, बर्फीली ठंड से दिल्ली एनसीआर हरियाणा के लोग कांपे , जाने कल कैसा रहेगा मौसम?

Weather Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड की स्थिति से रोजमर्रा की जिंदगी में रुकावट आने वाला है। इतना ही नहीं 13 जनवरी को उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।Weather Alert

सावधानियां बरतने की सलाह : मौसम विभाग ने बताया कि रेवाडी में सोमवार सुबह सुबह खेतों, पेड़ों, वाहनों और पाइपों पर जमी सफेद परत साफ दिख रही है। ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है, जबकि प्रशासन ने नागरिकों और किसानों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।Weather Alert

यह भी पढ़ें  IGU Rewari में MBA ​के दाखिले शुरू, प्रवेश परीक्षा 4 को

कोहरे की चेतावनी IMD ने दिल्ली एनसीआर हरियाणा के साथ साथ् यूपी व बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे गाड़ी चलाना मुश्किल हो सकता है और बिजली की लाइनें भी ट्रिप हो सकती हैं। जहां उत्तर भारत इस शीतलहर से कांप रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, जैसे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

रेवाड़ी में पहली बार पाला: बता दे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इस सीजन का पहला पाला पड़ा है। रविवार को न्यूनतम तापमान –0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को भी हालात जस के तस रहे। खेत व वाहनों सफेद पाला जमने से ठंड का असर साफ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: जंमाष्टमी की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक

 

शीतलहर का कहर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि कुछ इलाकों में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता । दिल्ली में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस शीतलहर के व्यापक असर की पुष्टि की है। विभाग का कहना है, “उत्तर की शीतलहर गुजरात के कच्छ, पश्चिम में पंजाब और राजस्थान तक पहुंच रही है।”

 

तेजी से बदलेगा मौसम: अभी की ठंड की लहर से आगे देखते हुए, स्काईमेट वेदर ने ग्लोबल मौसम पैटर्न में बदलाव होने की चेतावनी दी है। चल रही ला नीना की स्थिति 2026 की शुरुआत में खत्म होने की संभावना है। इस बदलाव से इस साल के आखिर में मानसून के मौसम के दौरान अल नीनो की वापसी हो सकती है, जिससे पूरे उपमहाद्वीप में बारिश के पैटर्न पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Mausam Update: हरियाणा के इन जिलों अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now