Weather: हरियाणा में 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए कहां कहां होगी बारिश

On: June 29, 2023 7:15 AM
Follow Us:

हरियाणा: मौसम विभाग ने कहा कि 2 दिनों में राज्य में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल है। इससे आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।Rewari: नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 1.60 लाख रूपए ठगी

पहले मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन अब बदलते मौसम सिस्टम के कारण विभाग अलर्ट नहीं दिखा रहा है।

BARISH

मानसून नहीं हुआ पूर्ण रूप से सक्रिय

मंगलवार को भी गुरुग्राम, रोहतक और महेंद्रगढ़ में अच्छी बारिश हुई जबकि अंबाला और नारनौल में मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा, कई अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई।

बता दें कि प्रदेश में मानसून भले ही सक्रिय हो गया हो लेकिन अभी तक पूरे प्रदेश में एक समान मानसूनी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

 

 

इन जिलो मे होगी बारिश
गले तीन दिनों में उत्तरी हरियाणा के अंतर्गत आने वाले चंडीगढ़, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला में भी बारिश की संभावना है.Rewari: मालपुरा से कार व सेक्टर छह से बाइक चोरी

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, अगले दो दिनों (बुधवार और गुरुवार) के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों में दक्षिण- पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now