Weather: हरियाणा में सर्दी से छुडाई कंंपकंपी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

On: January 8, 2024 8:47 AM
Follow Us:

हरियाणा: सर्दी से लोगो की कंंपकंपी बनी हुई है। मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सूर्य भगवान के पिछले पांच दिन से दर्शन नहीं हो रहै है। न्यूनतम तापमान लुढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

बता दें कि हरियाणा में नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार 5 दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। रविवार की दोपहर बाद करीब पौने 2 घंटे के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर से शीतलहर चलने से कंपकंपा देने वाली ठंड का प्रकोप देखने को मिला।

नमी की वजह से गलन रहने के कारण सर्दी में बढ़ोतरी रही। अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

2 दिन मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। 11 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवा की दिखा बदल जाएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए शीतलहर, कोहरा, कोल्ड-डे की स्थिति की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली थी। तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 14.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने 8 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस बीच ठंड से कुछ राहत मिलने की भी संभावना है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now