Weather Update : Haryana Rajasthan -NCR में अंधड के साथ होगी बारिश

On: April 18, 2024 8:25 PM
Follow Us:
Weather Forecast

Weather Update : मौसम अचानक पलट रहा है, कभी गरमी तो कभी बारिश…. पिछले तीन चार दिन से हरियाणा, एनसीआर व राजस्थान में मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (Weather Alert) का नया अलर्ट है कि कल शुक्रवार को राजस्थान के जोधपुर, अजमेर, जयपुर में मौसम अचानक बदल जाएगा वही हरियाणा में जिला में बारिश होगी।

 

चलेगी धूलभरी हवाएं Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व राजस्थान 19 अप्रेल को बारिश संग अंधड़ चलेगी। 40KMPH रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती है।

 

मौस्म विभाग के अनुसार राजस्थान में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph तक चलने की संभावना है।

राजधानी में कल कैसा रहेगा मौसम Weather Update

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर व दिल्ली में का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कल 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटे पहले यानि की बुधवार को डूंगरपुर जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान में आगामी एक-दो दिन विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

सर्तक रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने चजाया है कि इस दौरान सतर्क रहें, पेड़ के नीचे न खड़ा हो। जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर जाने का प्रयास करें। इसके अतिरिक्त 19 अप्रैल को शेष अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now