Weather Update : किन राज्यों में है हो सकती है बारिश और कहां रहेगा मौसम साफ, जाने मौसम का हाल ?

On: March 16, 2024 7:14 AM
Follow Us:

Weather Update: मौसम में आए दिन बदलाव होता जा रहा है। ठंड का मौसम समाप्ति की ओर है और गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में सुबह शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप देखने को मिल रही है। लेकिन सुबह शाम मोसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

Rewari SP का हुआ तबादला, शशांक होगेंं एसपी, जानिए कौन है वो ?

एनसीआर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल ( weather condition in NCR Delhi?)
दिल्ली- एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ रहा है। यहां दिन में तेज धूप निकल रही है। अल सुबह व रात को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल रही है। दिन के समय यहां तेज धूप से लोगों को गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है।

 

यहां बारिश की कोई संभावना नहीं

यहां 16 से 20 तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। फिलहाल यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

MOUSAM

मौसम विभाग के अनुसार weather agency Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बगाल से लेकर ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

Apki Beti Hamari Beti: बेटी पैदा होने पर 21 हजार रुपए देती है हरियाणा सरकार, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

वहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक फैली हुई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे जुड़े इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है।

इन इलाको में होगी बारिश Weather Update

मौसम विभाग ने हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। बीते दिन ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Rewari के इन गांवोंं में बनेगे वाटर स्टोरेज टैंक, पानी किल्लत से मिलेगी राहत, यहां पढिए गांवों के नाम

पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश हुई। वहीं ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ऊपर रहा।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now