Weather Update: IMD ने दिया अपडेट, जाने दिल्ली हरियाणा व एनसीआर का अगले 5 दिन का मौसम

On: April 5, 2025 11:36 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने UP के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम सुहावना हो गया है।

IMD ने हिमाचल में अगले 5 दिनों में फिर बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत दिए हैं। स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजले गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

आज केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी, जो बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत देगा। हालांकि, इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू भी परेशानी बढ़ा सकती है।

 

राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई जगह गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में और दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी व पूर्वी भागों में 5-6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री होने से 6-10 अप्रैल को कुछ भागों में लू चलने के आसार हैं।

 

UP में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम में उलटफेर नजर आ रहा है। राज्य की राजधानी लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बादलों की आवाजाही लगी है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में बढ़ रही गर्मी से 8 अप्रैल तक निजात मिलने की संभावना है। प्रदेश में 8 और 9 अप्रैल को बारिश की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 6 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल किसी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now