Weather Today: हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव, जानिए 3 दिन कहां कहां होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

On: July 22, 2025 8:27 PM
Follow Us:
weather

 Weather Today: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। बीते दिन यानी 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिसके चलते महेंद्रगढ़ जिले में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान यमुनानगर में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज सुबह अंबाला समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखी गई, जहां तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज के लिए भी हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Weather Today

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान:

  • 23 जुलाई: अंबाला, करनाल और यमुनानगर में बारिश के आसार; अन्य जिलों में मौसम साफ।

  • 24 जुलाई: गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बारिश संभव; बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

  • 25 जुलाई: फिलहाल किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। Weather Today

अब तक प्रदेश में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जहां 21 जुलाई तक औसतन 154.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, वहां 191.1 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में 436 एमएम दर्ज हुई, जबकि सबसे कम बारिश कैथल जिले में 90.4 एमएम रही। Weather Today

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now