Weather: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

On: January 24, 2026 4:56 PM
Follow Us:
WEATHER ALERT

Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार से ही हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्टल किया है 25 जनवरी तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। क्योकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम बदलता रहेगा।

कई जगह गिरे ओले: बता दे कि दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। वहीं सिरसा में देर रात ओले भी गिरे। ओलावृष्टि के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है।Weather

25 जनवरी तक बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी तक लगातार तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम बदलता रहेगा। कल रात से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आज हरियाणा में तापमान में 0.6°C की मामूली वृद्धि दर्ज की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है। इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now