Weather: महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में आंधी का अलर्ट

On: June 7, 2024 1:28 PM
Follow Us:
Weather Forecast

Weather: राजस्थान व हरियाणा में गुरुवार शाम से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में कई शहरों में धूलभरी आंधी चली। 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई जगह पेड़, ट्रांसफार्मर के खंभे, टीनशैड और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। इतना ही नही कई घंटे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।

मौसम हुआ सुहाना: हालाकिकुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। जिससे मोसम सुहाना हो गया है। राजस्थान के 25 जिलों में तेज अंधड़ चलने, बारिश और ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया ?

मध्यप्रदेश में आज (शुक्रवार को) भी मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। भोपाल में सुबह बूंदाबांदी हुई। इंदौर समेत 37 जिलों में कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी, तो कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है।

BARISH

यहां रहा मिला झुला असर: यूपी में आज मिला-जुला मौसम रहेगा। 23 जिलों में आंधी-बारिश और 17 जिलों में लू का अलर्ट है। तीन दिन अगले 3 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 48 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी के साथ ही उमस भी सताएगी।

उत्तरी भारत में अभी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में कई स्थानों में हीटवेव (लू) चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में उमस रहेगी।

 

aandhi

महाराष्ट पहुंचा मानूसन: मौसम विभाग ने बताया कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र में दाखिल हो गया। आज रत्नागिरी और सोलापुर में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है।

मानसून देश के दक्षिणी भाग को पहले ही कवर कर चुका है। भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में पानी भर गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसूनी बारिश हो रही है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now