Weather: आज का मौसम कैसा रहेगा , कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

On: October 4, 2025 6:42 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। मानसून की आधिकारिक विदाई के बावजूद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दशहरा के दिन से ही उत्तर भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।Weather

मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट और बिहार में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

 

दूसरी ओर, कोंकण तट पर मौसम का दबाव तेजी से बढ़ रहा है और मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बरसात के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में 5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को उत्तराखंड में भी यही हालात बने रहने की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले तीन दिन बारिश के साथ ओले गिरने और तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।Weather

मौसम विभाग ने किसानों को समय पर फसल काटने की सलाह दी है ताकि अचानक बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। लगातार बदलते मौसम के कारण यातायात और आम जनजीवन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।Weather

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now