सावधान! ठंड से अभी नही मिलेगी राहत, मौसम विभाग किया ने अलर्ट, इन जिलों में ओर बिगडेगें हालात

On: January 21, 2024 4:41 PM
Follow Us:

Haryana News Today: हरियाणा में मोसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट किया है। हरियाणा में घने कोहरे, ठंड और शीत लहर से राहत नहीं मिल रही है।मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं, यानी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। बलिक मौसम ओर भी खराब होने वाला है।Tiger Attack In Rewari: टाईगर का पहले भिवाडी व अब रेवाड़ी में अटैक, ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

 

हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही, धूप भी नहीं निकली है जिस वजह से लोगों को ठंड का काफी एहसास हो रहा है। रविवार को धूप से थोडी राहत मिली, लेकिन सर्दी बरकरार रही।

24 जनवरी से बदलेगा मौसम
पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी. घने कोहरे के कारण सुबह के समय राज्य के 10 जिलों में दृश्यता 25 मीटर से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल हैं।

इन जिलों में हालात खराब
राज्य के 7 जिलों की पहचान की गई है, जहां 5 डिग्री से कम पारा रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में हिसार, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, मेवात, महेंद्रगढ़ शामिल हैं। सबसे ठंडा स्थान महेंद्रगढ़ दर्ज किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।WEATHER

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर कुछ दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी और उत्तर- पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. इसके चलते प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय गहरी धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है।Rewari: टाईगर ने भटसाणा में रेसक्यू टीम पर किया हमला, एक कर्मी घायल

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ तो आ रहे हैं, लेकिन वे कमजोर हैं। हवाओं का रुख भी बदल रहा है। अभी ऊपरी इलाकों में हवाएं चल रही हैं। इसका असर पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। जिससे ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय गहरी धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है.

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now