Weather Alert: हरियाणा के 16 जिलों में होगाी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

On: July 27, 2025 11:53 AM
Follow Us:
weather

 

Weather Alert: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 27 जुलाई से मौसम का रुख बदल सकता है। 27 जुलाई को अंबाला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिरसा और फतेहाबाद में मौसम शुष्क बना रहेगा।Weather Alert

फिर होगी बारिश्: मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और उमस भरे मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।Weather Alert

इसके अलावा, 29 जुलाई को ठंडी हवाओं के चलने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो गर्मी से राहत देने वाला साबित होगा। वहीं 30 जुलाई को प्रदेशभर में बादल छाने और गरजने की स्थिति बन सकती है।

इस दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों और तालाबों के जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now