Weather Alert: आंधी बारिश व आसमानी बिजली का तांडव, 52 लोगों की मौत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 11, 2025 8:22 AM
Follow Us:
आंधी बारिश व आसमानी बिजली का तांडव, 52 लोगों की मौत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert:  मौसम का कहर ने तांडव मचा दिया हैं। यूपी में गुरुवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं मुरादाबाद में बिजली गिरने से पांच छात्र झुलस गए। बिहार में बिजली गिरने से गुरुवार को 25 लोगों की मौत हो गई, इतना ही नहीं झारखंड में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। मौसम विभाग का कहना है अभी दो दिन ओर मौसम बिगडने वाला है।

बता दे कि देश में भीषण गर्मी के बीच देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदल गया है। तेज बारिश, ओलावृष्टि से कोहराम मचा दिया है। बारिश तांडव से बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। हरियाणा के चार शहरो में भी देर शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली में भी धूल भरी आंधी चली। यूपी व बिहार में मौमस के तांडव से 52 लोगो की मौत हो गई। Weather Alert

जानिए कल कैस रहेगा Mousam  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में अगले 2 दिन आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। हालाकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। इतना ही नही पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं।

बता दे कि कि उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नगालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी।Weather Alert

हीट वेव की चेतावनी: मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग क अनुसार गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है Weather Alert

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now