Weather Alert: हरियाणा के 16 जिलों में Heatwave का येलो अलर्ट जारी, यहां जाने शहर का नाम

On: April 25, 2025 7:37 AM
Follow Us:
heat waves

Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी बदल गया है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर मौसम विभाग ने 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल तक गर्मी का बना रहेगा। इतना नहीं हरियाणा के 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए यलो अलर्ट है। 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के 16 जिलों में जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद शामिल है। वहीं 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) को ग्रीन जोन में रखा है। Weather Alert

डॉ मदन खीचड़,विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने बताया कि 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल तथा 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित ।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से इस दौरान बीच बीच में गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चलने की संभावना है। परंतु 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित।

तापमान में उतार-चढ़ाव :बता दे कि हरियाणा में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला? है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा-नारनौल में हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 42.8 और नारनौल का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं सबसे ज्यादा गिरावट पानीपत-जींद में दर्ज हुईं Haryana Weather

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now