हिमाचल में हुई बर्फबारी से हरियाण में बढी ठंड, जानिए अब बारिश कब होगी

On: December 5, 2023 2:59 PM
Follow Us:
Weather News: 13 जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट

हरियाणा: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी का असर हरियाणा में पडने लगा है। हरियाण मे रेवाडी सहित कई शहरों का तापमान 4 से डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग का कहना है अगले चार- पांच दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

घना कोहरा बनेगा आफत

हिमाचल के बाद हरियाण में दिन का तापमान भी गिरने लगा है। मंगलवार को अंबाला का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.6 डिग्री रहा। भिवानी में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रेवाडी मे दो डिग्री कम 20..6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की और गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में भी सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैंा मौसम विभाग ने इसके लिए फिर से अलर्ट जारी किया है।

बदला मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब प्रदूषण का स्तर लगातार कम होगा क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलता रहेगा। प्रदूषण भी काफी सुधर गया है। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है।

फिलहाल मौसम भी अब दिन के समय काफी ठंडा हो चुका है। जिस वजह से ठंड का भी अब एहसास दिन के समय में होने लगा है। सुबह और शाम को कोहरा भी अपना असर जरूर दिखा रहा है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now