Dharuhera News: सर्विस लाईन पर जलभराव, ​दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा जाम

On: July 16, 2025 6:20 PM
Follow Us:

Dharuhera News:  दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर आए दिन जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस रोड पर प्रतिदिन जाम में फंसे वाहनों की दो से तीन किलोमीटर तक कतार लग जाती है।

बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर कापडीवास, मालपुरा व जोनियावास के पास सर्विस रोड पर जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ कस्बे दोनो अंडरपासों में लगने वाले जाम से भी लोगों को परेशानी होती है।जाम की समस्या से परेशान कस्बावासियों और वाहन चालकों की तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

बड़े वाहनों के साथ-साथ दुपहिया वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। कई दुपहिया वाहन तो फुटपाथों पर चढ़कर आगे बढ़ते हैं। इतना ही नहीं भिवाड़ी की तरफ से आने-जाने वाले रास्ते पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही।
धारूहेड़ा: हाइवे पर लगा जाम राहगिर रहे परेशान

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now