हरियाणा के रेवाड़ी की वर्षा ने पास की सीए, जानिए सफलता का राज

On: July 11, 2025 9:09 AM
Follow Us:
हरियाणा के रेवाड़ी की वर्षा ने पास की सीए, जानिए सफलता का राज

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के गांव अलावलपुर की होनहार बेटी वर्षा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे गांव का मान बढ़ाया है। वर्षा पूर्व वर्षा पूर्व कापरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कमल सिंह की पुत्री हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर गांव के गणमान्य लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वर्षा की सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

वर्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपने दादाजी चौधरी जिले सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि दादाजी ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और कठिन समय में हौसला बढ़ाया।

वर्षा ने कहा कि यदि विद्यार्थी पूरी लगन और समर्पण से मेहनत करें तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। विश्वास से बढ कर कोई ताकत नहीं है। नियमित अध्ययन जब तक सफलता नही दिलता सकता जब तक आपको विशवास नहीं हो।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now