मौसमछठ पुजाबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पुरानी दिल्ली से फिरोजपुर तक Vande Bharat Express Train, पानीपत में ठहराव से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

On: November 5, 2025 12:30 PM
Follow Us:
पुरानी दिल्ली से फिरोजपुर तक Vande Bharat Express Train, पानीपत में ठहराव से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे की नई Vande Bharat Express Train 8 नवंबर से पुरानी दिल्ली और फिरोजपुर कैंट के बीच चलने जा रही है। यह ट्रेन खास बात यह है कि यह पानीपत, कुरुक्षेत्र और अम्बाला कैंट स्टेशनों पर भी रुकेगी। पानीपत में यह ट्रेन पहली बार ठहरेगी, जो स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा। दिल्ली की ओर जाते वक्त यह ट्रेन अम्बाला कैंट में सुबह 11:58 बजे रुकेगी, फिर कुरुक्षेत्र में दोपहर 12:28 बजे और पानीपत में दोपहर 1:05 बजे। वहीं, फिरोजपुर कैंट की ओर जाते वक्त ट्रेन दिल्ली से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी। पानीपत यह ट्रेन शाम 5 बजे पहुंचेगी, कुरुक्षेत्र में 5:40 बजे और अम्बाला कैंट में 6:30 बजे।

रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक (सीएमआई) मुकेश बोर्ड ने बताया कि फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक पत्र अभी नहीं मिला है, लेकिन पानीपत में वंदे भारत के ठहराव का फैसला हो चुका है। पानीपत में एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबारियों की मांग के चलते यह निर्णय लिया गया है। पानीपत के उद्यमियों ने लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन का ठहराव पानीपत में करने की गुहार लगाई थी।

यह मांग तत्कालीन सांसद संजय भाटिया ने भी संसद में उठाई थी। पानीपत में ठहराव मिलने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा होगा।

इस नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से पुरानी दिल्ली से फिरोजपुर कैंट तक का सफर तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यात्रियों को अब तेज गति की ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे सफर का समय भी कम होगा।

रेलवे प्रशासन की यह पहल यात्रियों और व्यापारिक समुदाय दोनों के लिए स्वागत योग्य है और आने वाले समय में इससे क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now