Udaipur City-Chandigarh Superfast train 27 सितंबर से शुरू, हरियाणा सहित तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

On: September 24, 2025 5:35 PM
Follow Us:

भारतीय रेलवे ने पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे 27 सितंबर से उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन से हरियाणा सहित तीन राज्यों के यात्रियों का फायदा होगा।Udaipur City-Chandigarh Superfast train

मोदी किया शुभारंभ: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन का शुभारंभ किया। यह पहली बार है जब उदयपुर और चंडीगढ़ सीधे रेल मार्ग से जुड़े हैं।Udaipur City-Chandigarh Superfast train

इनको होगा फायदा: बता दें कि इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना और कैथल सहित कई रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब चंडीगढ़ और राजस्थान के प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह सुविधा व्यापारियों, छात्रों और पर्यटन प्रेमियों के लिए खासतौर पर उपयोगी साबित होगी।Udaipur City-Chandigarh Superfast train

ये रहेगा शेड्यूल: ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे उदयपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़-उदयपुर सिटी, गुरुवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।Udaipur City-Chandigarh Superfast train

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई सुपरफास्ट सेवा से यात्रियों को अधिक सुविधा, समय की बचत और सीधा कनेक्शन मिलेगा। बता दें कि ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now